ढाई साल बाद अमेठी जाएंगे राहुल गांधी
लखनऊ। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी संसदीय क्षेत्र में मिली शिकस्त के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में कम दिलचस्पी ले रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगभग 30 महीने बाद अमेठी 17 दिसंबर को दो दिनो के लिये अमेठी जाएंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 17-18 दिसंबर को …
लखनऊ। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी संसदीय क्षेत्र में मिली शिकस्त के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में कम दिलचस्पी ले रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगभग 30 महीने बाद अमेठी 17 दिसंबर को दो दिनो के लिये अमेठी जाएंगे।
पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 17-18 दिसंबर को राहुल गांधी अमेठी दौरे पर रहेंगे। वह 17 दिसंबर को दिल्ली से लखनऊ आयेंगे और यहां से सड़क मार्ग की ओर से अमेठी के लिये रवाना होंगे। राहुल के साथ पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी होंगी। राहुल जगदीशपुर से पांच किलोमीटर की पद यात्रा कर जामो पहुंचेंगे।
इस दौरान वह विभिन्न जगहों पर जनसभाएं करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल अमेठी से लोकसभा चुनाव हार गये थे।
पढ़ें: PM मोदी ने किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण, CM योगी ने कहा- कई वर्षों की प्रतीक्षा हुई पूरी
उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्मृति ईरानी ने 55 हजार से अधिक मतों से हराया था। हालांकि राहुल केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीत कर संसद पहुंच गये थे। लोकसभा चुनाव के बाद यह उनका दूसरा दौरा होगा। इससे पहले राहुल चुनाव हारने के एक सप्ताह बाद अमेठी गए थे।
उत्तर प्रदेश में गायों को जिंदा दफनाने के मामले में जवाब दें मोदी: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गायों को जिंदा गाड़ने की घटना क्रूरता की पराकाष्ठा है और प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को इस आपराधिक मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगना चाहिए। प्रियंका ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए पूछा, “योगी आदत्यनाथ जी, आपकी सरकार के प्रशासन ने बांदा में सैकड़ों जिंदा गायों को दफना दिया। आपकी सरकार में गौशालाओं में गौ माता क्रूरता व अमानवीयता का शिकार हैं।
