सीतापुर: ढाई सौ लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 12 गिरफ्तार
सीतापुर। एसपी के निर्देश पर जिले के सात थानों की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सकरन थाना क्षेत्र से 60 लीटर शराब के साथ तीन लोग दबोचे गए हैं। इसी तरह लहरपुर …
सीतापुर। एसपी के निर्देश पर जिले के सात थानों की पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सकरन थाना क्षेत्र से 60 लीटर शराब के साथ तीन लोग दबोचे गए हैं। इसी तरह लहरपुर पुलिस ने शराब बनाने व बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
इसी तरह खैराबाद पुलिस ने 40 लीटर शराब, शराब बनाने की एक भटठी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अटरिया पुलिस ने 40 लीटर के साथ दो लोगों को, रामकोट व रामपुर मथुरा पुलिस ने 20-20 लीटर शराब के साथ तीन लोगों को दबोचा लिया। कमलापुर पुलिस ने 10 लीटर शराब के साथ एक अभियुक्त को दबोचा है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्ताें को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
तमंचे के साथ दबोचा गया शातिर
सीतापुर में रामपुर मथुरा पुलिस ने एक युवक को देशी तमंचा व कारतूस के साथ दबोच कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक रात को पुलिस टीम क्षेत्र के तुतहीपुर चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तुतहीपुर गांव का ही निवासी छोटू पुत्र परशुराम निकला। उसको रोक कर जांच पड़ताल व पूछताछ की गई।
इस दौरान तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी तमंचा, एक कारतूस बरामद हुई। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दारोगा देव नारायण सिंह, हेड कांस्टेबिल श्याम सिंह व आरक्षी कुलदीप सिंह शामिल थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-नये क्षेत्रों में स्वावलंबन खोज रही महिलाओं की सुरक्षा में पुलिस तत्पर: डीआईजी
