हल्द्वानी: बिजली चोरी में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊर्जा निगम की ओर से सोमवार को गौलापार व बद्रीपुरा क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान पश्चिम खेड़ा गौलापार, शिवपुरा देवला तल्ला, कलसिया पुल, बद्रीपुरा में सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी के साथ सभी आरोपियों का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊर्जा निगम की ओर से सोमवार को गौलापार व बद्रीपुरा क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान पश्चिम खेड़ा गौलापार, शिवपुरा देवला तल्ला, कलसिया पुल, बद्रीपुरा में सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी के साथ सभी आरोपियों का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया। ऊर्जा निगम के एसडीओ नीरज पांडे के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान सात लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। टीम में सहायक अभियंता राकेश कुमार सिंह, नारायण राम, सतेंद्र कुमार तपड़वाल मौजूद रहे।
