अयोध्या: कैम्प में दिव्यांग बच्चों को वितरित किये गए निशुल्क उपकरण
अयोध्या। जनपद अयोध्या के सोहावल ब्लॉक में सोमवार से 6 से 14 वर्ष के दिव्यांग बच्चों को निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान की गरिमामय उपस्थिति रही। विधायक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर …
अयोध्या। जनपद अयोध्या के सोहावल ब्लॉक में सोमवार से 6 से 14 वर्ष के दिव्यांग बच्चों को निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान की गरिमामय उपस्थिति रही। विधायक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कैंप का शुभारंभ किया गया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरकुना की बालिकाओं की ओर से सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कैंप में बताया गया कि गत माह 13 नवंबर 21 को जिन 106 बच्चों को विभिन्न उपकरण हेतु चयनित किया गया था।
आज उन सभी को उपकरण प्रदान किए गए हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा की ओर से दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से अपील की गयी कि वे अपने बच्चो को विद्यालय जरूर भेजे और उनकी कार्य कुशलता को निखारने में उनका सहयोग करें।
पढ़ें: रायबरेलीः रसूख के सामने बौना साबित हो रहा कानून, प्रापर्टी डीलर जबरन करा रहा अवैध निर्माण
उपकरणों की श्रृखला में 29 ट्राई साइकिल, 27 व्हील चेयर,15 कैलिपर्स, 42 हेयरिंग ऐड, 38 एम आर किट, 2 सी पी चेयर, 4 ब्रेल स्लेट, 4 रोलटेर प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभाग के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ विवेक श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षक संघ सोहावल के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, मंत्री समीर सिंह, अतुल पंकज, पंकज द्विवेदी, डॉ विवेक सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष मो. तारिक सहित कई लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ ही शिवमय हुई लखनऊ, लोगों ने की पूजा-अर्चना
