मुरादाबाद : 17 से अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे डिप्लोमा फार्मासिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के क्रम में सोमवार को फार्मासिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। 17 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में फार्मासिस्टों ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार जिला अस्पताल की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के क्रम में सोमवार को फार्मासिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। 17 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया।

एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में फार्मासिस्टों ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मंडलीय सचिव हेमंत चौधरी ने कहा कि आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। अगर अभी भी शासन द्वारा फार्मासिस्ट की 20 सूत्री मांगों पर विचार कर पूरा नहीं किया जाता है तो 17 दिसंबर से फार्मासिस्ट मजबूर होकर हड़ताल पर चले जाएंगे। हमारी मांगे गैर वित्तीय हैं जिससे सरकार के ऊपर किसी भी तरह का वित्तीय भार नहीं पड़ने वाला है। उनको पूरा कर सरकार ग्रामीण जनता को बेहतर इलाज मुहैया करा सकती है।

उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट की लंबित मांग में वेतन विसंगति, कैडर का पुनर्गठन, दवा लिखने का सीमित अधिकार, सीएचसी, पीएचसी पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट का पद सृजन, इमरजेंसी फार्मासिस्ट और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जिला फार्मेसी अधिकारी की तैनाती आदि शामिल है। विरोध प्रदर्शन में पंकज पांडे, कैलाश रावत, दौलत सिंह चौहान, श्रीराम साहनी, कुंदन सिंह, जीबी शर्मा, जगत सिंह, गुरबीर सिंह, जैनेंद्र बघेल, सुनील कुमार आदि फार्मेसिस्ट उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार