हल्द्वानी: स्ट्रीट लाइट को रोशनी का इंतजार….बढ़ती शिकायतों से लटकी कंपनी पर तलवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में स्ट्रीट लाइटों को लेकर बढ़ती शिकायतों से कंपनी पर तलवार लटक गई है। सुधार न होने पर मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने चेतावनी देते हुए कंपनी व निगम अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। सख्ती के बाद कंपनी की ओर से निस्तारण के लिए टीमें गठित की हैं। वहीं, नगर निगम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में स्ट्रीट लाइटों को लेकर बढ़ती शिकायतों से कंपनी पर तलवार लटक गई है। सुधार न होने पर मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने चेतावनी देते हुए कंपनी व निगम अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। सख्ती के बाद कंपनी की ओर से निस्तारण के लिए टीमें गठित की हैं। वहीं, नगर निगम के अधिकारी इन टीमों की निगरानी कर प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करेंगे।

नगर निगम द्वारा सीएफएल हटाकर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इसका ठेका एक निजी कंपनी के पास है। नगर निगम 90 फीसदी कार्य का दावा कर रहा है लेकिन जिन क्षेत्रों में लाइटें लग गई हैं, उनके खराब होने की शिकायतें भी बढ़ने लगी हैं। कॉलटैक्स, बरेली रोड और कालाढूंगी रोड पर शिकायतें ज्यादा हैं।

बढ़ती शिकायतों और उनके त्वरित निस्तारण न होने से नाराज मेयर ने कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी दी है। सख्ती के बाद कंपनी ने सुधार को लेकर टीमें गठित की हैं। वहीं, इन टीमों पर नजर रखने के लिए पथ प्रकाश विभाग के जेई केवी उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।

महानगर की हर सड़क व कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है। कुछ शिकायतें आई थी, जिनको संज्ञान में लेते हुए संबंधित कंपनी के अधिकारियों व निगम अधिकारियों की बैठक ली गई है। उन्हें चेताया गया कि शिकायतों का निस्तारण समय पर नहीं होने पर कार्रवाई की जा सकती है।

– डॉ. जोगेंद्र रौतेला, मेयर

संबंधित समाचार