रुद्रपुर: जिले में उपभोक्ता फोरम में हुई पदाधिकारियों की नियुक्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। उधमसिंह नगर जिले में उपभोक्ताओं को वाद दायर करने के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वादकारी जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर कर सकेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता फोरम उधमसिंह नगर के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह, सदस्य नवीन चन्द्र चंदौला व देवेन्द्र कुमारी उर्फ शीतल तागरा …

रुद्रपुर, अमृत विचार। उधमसिंह नगर जिले में उपभोक्ताओं को वाद दायर करने के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वादकारी जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर कर सकेंगे।

यह जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता फोरम उधमसिंह नगर के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह, सदस्य नवीन चन्द्र चंदौला व देवेन्द्र कुमारी उर्फ शीतल तागरा ने बताया कि पहले वादकारी को वाद दायर करने के लिए विपक्षी के क्षेत्र में स्थित जिला उपभोक्ता फोरम में जाकर वाद दायर करना पड़ता था। इस कारण अधिकतर वादकारी वाद दायर ही नहीं कर पाते थे।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि अब नए आदेशों के अनुसार वादकारी जहां रहता है या व्यवसाय कर रहा है वहां पर वाद दायर कर सकता है। इसके अतिरिक्त एक क्रान्तिकारी नियम लागू हुआ है जिसके तहत जिला आयोग को अब अपने आदेशों को दीवानी न्यायालय की तरह ही निष्पादित करने की शक्तियां प्रदान कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिला आयोग का क्षेत्राधिकार जो पहले 20 लाख रुपया तक थी उसे बढ़ाकर अब एक करोड़ रुपया कर दिया गया है। ज्ञातव्य है कि जिला उपभोक्ता फोरम ऊधमसिंह नगर में पिछले काफी लंबे समय से अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति न होने के कारण वाद दायर नहीं हो पा रहे थे और न ही निष्पादन हो पा रहा था।

संबंधित समाचार