लखनऊ: ठंड में हृदय रोगियों की बढ़ी संख्या, लॉरी कार्डियोलॉजी में बेड हुए फुल
लखनऊ। मौसम का पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन ने हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ा दी है। इन दिनों हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या 20-25 फीसदी बढ़ गई है। केजीएमयू के लॉरी कार्डियोलॉजी में इमरजेंसी से लेकर वॉर्ड तक में बेड फुल हैं। इस बारे में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. …
लखनऊ। मौसम का पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन ने हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ा दी है। इन दिनों हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या 20-25 फीसदी बढ़ गई है। केजीएमयू के लॉरी कार्डियोलॉजी में इमरजेंसी से लेकर वॉर्ड तक में बेड फुल हैं। इस बारे में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षय प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इन दिनों ठंड बढ़ने से 150 से 200 मरीज आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सर्दी में हृदय रोगियों की समस्याएं अधिक बढ़ जाती हैं क्योंकि इस मौसम में व्यायाम कम हो जाता है सर्दी बढ़ने से ब्लड गाढ़ा हो जाता है जिस कारण नसों में खून की दौडान में रुकावट आने लगती है। उन्होंने बताया इस सीजन में लोग पानी कम पीते हैं और खानपान हेवी होने लगता है। लोग मीट, मछली, तलाभुना ज्यादा खाते हैं। पॉल्यूशन का लेवल बढ़ जाता है। जो सांस की नली से हार्ट तक पहुंच जाता है। इससे हार्ट की समस्या होने की अशंका होती है।
एक महीने में 600 मरीजों की होती है एंजियोप्लास्टी
लॉरी कार्डियोलॉजी के डॉ. अक्षय प्रधान बताते हैं कि लॉरी में रोजाना 30 मरीजों की एंजियोप्लास्टी की जाती है। एक महीने में करीब 600 मरीजों की एंजियोप्लास्टी की जाती है। उन्होंने बताया कि लॉरी में दिल से जुड़ी 5 प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाता है। जिनमें से हैं- 1- हार्ट अटैक, 2-हार्ट के वाल्व का इलाज, 3-हार्ट की मांसपेशियों का इलाज, 4-हार्ट की गति का इलाज, 5-हार्ट की धमनियों का इलाज किया जाता है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कि सुविधा
पर्चा काउंटर पर अधिक भीड़ न लगे और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो सके इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कि सुविधा दी गई है साथ ही इमरजेंसी में डॉयरेक्ट पर्चा बनाकर भी मरीजों को देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर : टूटने के दो माह बाद भी नहीं बन सका कल्याणी का पुल, खतरे में राहगीरों का सफर
दिल के मरीज ऐसे रखें अपना ख्याल
- दिन में कम से कम पांच लीटर पानी पीएं
- सोते समय गुनगुना पानी पीएं
- कार्डियोलॉजिस्ट से रूटीन चेकअप करवाते रहें
- तलाभुना कम खाएं
- ठंड से बचने के लिए सिर और पैर ढककर रखें
