बरेली: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में छह जोड़ों ने लिए सात फेरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गांधी उद्यान के योगा शेड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सोमवार को छह जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। नवविवाहितों को आशीर्वाद देने के लिए खुद शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में कहा …

बरेली, अमृत विचार। गांधी उद्यान के योगा शेड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सोमवार को छह जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। नवविवाहितों को आशीर्वाद देने के लिए खुद शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही निर्धन कन्याओं की सामूहिक शादी कराना बड़ा पुण्य का कार्य है।

कार्यक्रम में कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार सक्सेना ने बताया कि आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 6 जोड़े दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे। श्री शिरडी साई सेवा ट्रस्ट के सहयोग से कार्यक्रम हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम में कटरा चांद खां के प्रेमशंकर की पुत्री दीक्षा सागर, सुभाषनगर निकट चौरासी घंटा मंदिर के हरीश चंद्र की पुत्री ज्ञान देवी, गुलाबनगर के स्व. जोगराज कश्यप की पुत्री गरिमा कश्यप, बाग बिगटान के प्यारेलाल की पुत्र दीपाली, सिठौरा सरकारी कॉलोनी निवासी भुजेंद्र गोस्वामी की पुत्री पिंकी और सिद्वार्थ नगर कॉलोनी निवासी मुनेंद्रपाल राजपूत की पुत्री रोशनी मौर्य का विवाह कराया गया है।

संबंधित समाचार