राजधानी में ठंड बढ़ने से कई जगहों का एक्यूआई स्तर हुआ खराब, देखें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ में दांत कट कटाने और हाथ सेकने वाली ठंड अब दस्तक दे चुकी है, क्योंकि अब दिसंबर का तीसरा सप्ताह शुरू होने को है। सीहोर में मौसम विभाग ने आखिरी हफ्ते से पहले ही ठंड में बढ़ोतरी के संकेत दिए थे। अभी तक सिर्फ सुबह शाम ही ठंड का एहसास हो रहा है। …

लखनऊ। लखनऊ में दांत कट कटाने और हाथ सेकने वाली ठंड अब दस्तक दे चुकी है, क्योंकि अब दिसंबर का तीसरा सप्ताह शुरू होने को है। सीहोर में मौसम विभाग ने आखिरी हफ्ते से पहले ही ठंड में बढ़ोतरी के संकेत दिए थे। अभी तक सिर्फ सुबह शाम ही ठंड का एहसास हो रहा है। जबकि दिन में तापमान लगभग सामान्य ही रह रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाला अगला हफ्ता तापमान लड़का सकता है। ऐसे में ठंड में बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। जबकि एक्यूआई का स्तर खराब की श्रेणी में पहुंच गया है।

बता दें सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को शहर का औसत एक्यूआई 236 पर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले हफ्ते में मौसम में सुकता रहेगी। प्रदेश भर में कोहरा रहेगा जिसकी वजह से ठंड और बढ़ेगी। साथ ही न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। अगले 3 दिनों में न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक गिरने के आसार हैं।

पढ़ें- तालाब की पैमाईश करने गए लेखपाल की जमकर हुई पिटाई, गुस्साए लेखपाल करेंगे कार्य बहिष्कार

लखनऊ के छह अलग-अलग स्थानों पर शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई मापने के लिए प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं। इनके अनुसार तालकटोरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे खराब दर्ज हुआ है। यहां पर वायु गुणवत्ता का स्तर 341, लाल बाग में वायु गुणवत्ता का स्तर 293, रायबरेली रोड स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में वायु गुणवत्ता का स्तर 248, गोमती नगर में 207, सेंट्रल स्कूल अलीगंज में 186 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट एक में वायु गुणवत्ता का स्तर 141 पर दर्ज किया गया है।

वायु गुणवत्ता परखने के लिए विभिन्न श्रेणियों में एक युवा ही दर्ज किया जाता है। एक्यूआई के मानकों में 0 और 50 के बीच को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब, तो 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

संबंधित समाचार