रायबरेली: ट्रक समेत धोखाधड़ों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रोहनिया ब्लॉक के मसौदाबाद स्थित बालाजी ट्रेडर्स से 15 दिन पहले धोखाधड़ी करते हुए ट्रक का नंबर बदलकर 600 बोरी धान लाद कर चालक उठा ले गया था। आढ़ती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल …

रायबरेली। रोहनिया ब्लॉक के मसौदाबाद स्थित बालाजी ट्रेडर्स से 15 दिन पहले धोखाधड़ी करते हुए ट्रक का नंबर बदलकर 600 बोरी धान लाद कर चालक उठा ले गया था। आढ़ती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

गौरतलब है कि बीते 28 नवंबर को रोहनिया के मसौदाबाद गांव स्थित बालाजी ट्रेडर्स से ट्रक का नंबर बदलकर छह सौ बोरी धान लादकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था। आढ़ती ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने ट्रक समेत चालक की तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, और कोतवाली ले आई।

कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र के पूरे कुंहारन मजरे हरियावां गांव निवासी मोहम्मद नफीस उर्फ गुड्डू, तथा डिघिया गांव निवासी श्याम जी को गिरफ्तार किया गया है। तफ्तीश में उनके पास से 463 बोरी धान और बदली गई ट्रक की नंबर प्लेट बरामद हुई है। दोनों को जेल भेजा गया है।

रायबरेली: घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी

पूरे लाल मजरे शुकुरूल्ला पुर गांव में एक महिला ने कमरे के पंखे के हुक से मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताते हैं कि महिला घरेलू कलह से तंग थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार की शाम गांव निवासी आशीष तिवारी अपने पिता के साथ रोहनिया बाजार गया हुआ था और उसकी मां खेत गई हुई थी।

पूरी खबर पढ़नें केे लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी

संबंधित समाचार