16 दिसंबर को हल्द्वानी आएंगे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, तैयारी में जुटे आप कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक पार्टियों से ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जेल रोड चौराहा स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में पार्टी प्रवक्ता समित टिक्कू की अध्यक्षता में …

हल्द्वानी, अमृत विचार।  विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक पार्टियों से ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

जेल रोड चौराहा स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में पार्टी प्रवक्ता समित टिक्कू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 16 दिसंबर को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के हल्द्वानी आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को अपराह्न साढ़े तीन बजे रामलीला मैदान पहुंचाने की अपील की है।

बैठक में डीएस कोटलिया, श्रीकांत खंडेलवाल, दीप पांडे, रमेश कांडपाल, नजाकत खान, नरेंद्र कुमार, नाजिम हुसैन, शानू खान, समी कुरैशी, अनीस अहमद, नजाकत हुसैन, मोहिनी देवी, जितेंद्र, दीप, विक्की, सुनील, विक्की आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार