टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं परिणीति चोपड़ा
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 2011 में आई फिल्म ‘लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब वह टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं। परिणीति जल्द ही करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक शो में नजर आएंगी। इसकी जानकारी परिणीति ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी …
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 2011 में आई फिल्म ‘लेडीज़ वर्सेज रिक्की बहल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब वह टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं। परिणीति जल्द ही करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक शो में नजर आएंगी। इसकी जानकारी परिणीति ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।
परिणीति ने इस ट्वीट में बताया कि वह कलर्स टीवी का शो हुनर बाज का हिस्सा बनने जा रही हैं। परिणीति ने लिखा कि टीवी के लिए मेरा प्यार कितना है, ये मैं जानती हूं। मुझे लाइव ऑडियंस के साथ स्टेज पर जाना पसंद है। लोगों से मिलना और उनकी कहानियां सुनना अच्छा लगता है। अभी तक बस एक बढ़िया शो का इंतजार था। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं इस दुनिया के दिग्गज़ों करण और मिथुन दा के साथ जज टेबल का हिस्सा बनूंगी। दोनों के साथ जज बनने के लिए मैं काफी खुश हूं। उनके साथ मस्ती करने के अलावा उनसे काफी कुछ सीखने के लिए एक्साइटेड हूं। हमें बधाईयां दीजिए।
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म डबल एक्सएल की शूटिंग हुई पूरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर डबल एक्सएल की शूटिंग पूरी हो गयी है। टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज की फिल्म डबल एक्सएल की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरेशी, जाहिर इकबाल और महत राघवेंद्र की मुख्य भूमिका है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म डबल एक्सएल की शूटिंग हुई पूरी
