रायबरेलीः अवैध खनन करने पर जेसीबी और ट्रैक्टर सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के कटरा उसरैना गांव के निकट रात के अंधेरे में अवैध खनन कर रही जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने सीज कर दिया है और रिपोर्ट खनन विभाग को प्रेषित किया है। सोमवार की देर रात ग्रामीणों द्वारा पुलिस द्वारा गांव के निकट अवैध खनन करने की सूचना दी …

ऊंचाहार/रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के कटरा उसरैना गांव के निकट रात के अंधेरे में अवैध खनन कर रही जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने सीज कर दिया है और रिपोर्ट खनन विभाग को प्रेषित किया है। सोमवार की देर रात ग्रामीणों द्वारा पुलिस द्वारा गांव के निकट अवैध खनन करने की सूचना दी गई।

जिसके बाद एनटीपीसी चौकी इंचार्ज अजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने अवैध खनन कर रहे जेसीबी चालक अमरीश कुमार से खनन के लिये जारी किये गये प्रमाण पत्र दिखाने को कहा, लेकिन चालक खनन का वैध प्रमाण पत्र नहीं दिखा सका।

जिसके बाद पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर सीज दिया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया है कि अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है, और खनन विभाग को कार्यवाही के लिए सूचित किया गया है।

सड़क हादसे में घायल महिला की अस्पताल में मौत

रायबरेली में सड़क हादसे में घायल अधेड़ महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विदित हो कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ओसाह गांव की रहने वाली 50 वर्षीय कुसमा देवी पत्नी स्वर्गीय कृपा शंकर जो 11 दिसम्बर को अपने एक रिश्तेदार के था थाना क्षेत्र के लाही बॉर्डर अपने मायके मायके गई थी।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सड़क हादसे में घायल महिला की अस्पताल में मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

संबंधित समाचार