अयोध्या: चार दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान राख
मिल्कीपुर/अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के तरौली बाजार में मंगलवार को दिन में दो बजे के लगभग अज्ञात कारणों से लगी आग से चार दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान भी जल गया। फायर ब्रिगेड और इनायत नगर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर …
मिल्कीपुर/अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के तरौली बाजार में मंगलवार को दिन में दो बजे के लगभग अज्ञात कारणों से लगी आग से चार दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान भी जल गया। फायर ब्रिगेड और इनायत नगर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
तरौली बाजार स्थित निर्मल कुमार के होटल, निसार की कॉस्मेटिक व किराने की दुकान और गुरुप्रसाद कौशल की किराने की दुकान धू धू कर जलने लगी। जब तक बाजारवासी और ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने चारों दुकानों को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और इनायत नगर पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर दिग्विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली है शीघ्र ही राजस्व की टीम भेजकर क्षति का आकलन करवाया जाएगा।
अयोध्या: चिकित्सक के घर से दस लाख के जेवर व नकदी चोरों ने किया पार
गोसाईगंज (अयोध्या)। जनपद के चिकित्सकों को इन दिनों चोर निशाना बना रहे हैं। अभी शहर के दो चिकित्सकों के घर लाखों की चोरी हुए कुछ ही दिन बीता था कि मंगलवार को गोसाईगंज में चोरों ने एक चिकित्सक के घर धावा बोल दिया। दस लाख से भी ज्यादा के गहने व नकदी उठा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला गोसाईगंज सीएचसी में तैनात डॉक्टर विजेंद्र कुमार के घर का है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: चिकित्सक के घर से दस लाख के जेवर व नकदी चोरों ने किया पार
