सीआरपीएफ परिवार ने साथी की बहन का विवाह धूमधाम से कराया, 5 अक्टूबर 2020 में शहीद हुए थे शैलेंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से मोर्चा लेते हुए 5 अक्टूबर 2020 को शहीद हुए रायबरेली के लाल सीआरपीएफ में तैनात शैलेंद्र प्रताप सिंह के बहन ज्योति सिंह की शादी का कार्यक्रम सोमवार रात को गृह निवास पर सम्पन्न हुआ। बारात गोरा बाजार रायबरेली से आई थी। सभी के लिए वह क्षण भावुक …

रायबरेली। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से मोर्चा लेते हुए 5 अक्टूबर 2020 को शहीद हुए रायबरेली के लाल सीआरपीएफ में तैनात शैलेंद्र प्रताप सिंह के बहन ज्योति सिंह की शादी का कार्यक्रम सोमवार रात को गृह निवास पर सम्पन्न हुआ। बारात गोरा बाजार रायबरेली से आई थी। सभी के लिए वह क्षण भावुक करने वाला था जब शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन की शादी में सीआरपीएफ परिवार रायबरेली ने अपने स्तर पर एक अच्छी पहल कर भाई की भूमिका अदा की।

सभी को आंखों में खुशी और गम के आंसू थे, गम के इसलिए क्योंकि सभी को शहीद शैलेंद्र की कमी खल रही थी और खुशी के इसलिए क्योंकि सीआरपीएफ परिवार रायबरेली द्वारा भाई की भूमिका अदा करते हुए शहीद शैलेंद्र की कमी को पूरा करने का प्रयास किया गया। शहीद शैलेंद्र के पिता एवं अन्य परिजनों ने भावुक होते हुए हुआ कहा मेरा बेटा अब इस दुनिया में नहीं था लेकिन मुझे सीआरपीएफ परिवार रायबरेली के रूप में नए बेटे मिल गए हैं जो सभी सुख दुख में हमेशा हमारे साथ खड़े मिलते हैं।

खनन करने पर जेसीबी और ट्रैक्टर सीज

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कटरा उसरैना गांव के निकट रात के अंधेरे में अवैध खनन कर रही जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने सीज कर दिया है और रिपोर्ट खनन विभाग को प्रेषित किया है। सोमवार की देर रात ग्रामीणों द्वारा पुलिस द्वारा गांव के निकट अवैध खनन करने की सूचना दी गई, जिसके बाद एनटीपीसी चौकी इंचार्ज अजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने अवैध खनन कर रहे जेसीबी चालक अमरीश कुमार से खनन के लिये जारी किये गये प्रमाण पत्र दिखाने को कहा, लेकिन चालक खनन का वैध प्रमाण पत्र नहीं दिखा सका।

यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः अवैध खनन करने पर जेसीबी और ट्रैक्टर सीज

संबंधित समाचार