बरेली: घर वापस जाना चाहते हैं सर, छोटी बहन दे रही है धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर से अलग रह रहे तीन भाई-बहनों ने घर पर रहने के लिए पुलिस की मदद मांगी है। भाई-बहनों ने अपनी छोटी बहन से जान का खतरा जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की है। वहीं घर से अलग रहने की वजह दो माह पहले तीनों भाई-बहनों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में छेड़छाड़ …

बरेली, अमृत विचार। घर से अलग रह रहे तीन भाई-बहनों ने घर पर रहने के लिए पुलिस की मदद मांगी है। भाई-बहनों ने अपनी छोटी बहन से जान का खतरा जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की है। वहीं घर से अलग रहने की वजह दो माह पहले तीनों भाई-बहनों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में छेड़छाड़ व मारपीट की धारा में दर्ज हुई रिपोर्ट बताई जा रही है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन भाई-बहन मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अपने घर जाने और वहां रहने के लिए पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को उनकी छोटी बहन की ओर से उनके खिलाफ इज्जतनगर थाने में छेड़छाड़, मारपीट, धमकाने समेत कई धाराओं में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से वह तीनों अपने घर पर नहीं रह रहे हैं। बताया कि वापस घर जाने पर उनकी छोटी बहन लगातार झूठे आरोपों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रही है। वहीं छोटी बहन और तीनों भाई-बहनों के बीच जमीन विवाद की बात सामने आ रही है।

करीब तीन माह पहले भी हिस्सा बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह विवाद को शांत कराया था। मारपीट के बाद छोटी बहन ने सगे भाई पर मोहल्ले के बीच कपड़े फाड़ने व गाली-गलौज करते हुए पिटाई लगाने का आरोप लगाया था। महिला कुछ दिनों तक जिला अस्पताल में भर्ती भी रही थी, जिसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मंगलवार को तीनों भाई-बहनों ने वापस घर जाकर रहने की इच्छा जताई साथ ही छोटी बहन से खतरा जताते हुए घर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी पुलिस से मदद मांगी है।

संबंधित समाचार