सीतापुर: खाली घर से चोरों ने उड़ाया एक लाख का माल, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। कस्बा स्थित मोहल्ला नवाब गंज में खाली पड़े घर में अज्ञात चोरों ने घर का निशाना बनाते हुए 10 हजार की नकदी समेत एक लाख रूपये के जेवर, बर्तन कपड़े पार कर ले गए। गृहस्वामी ने चोरी की सूचना थाने पर दे दी है। मोहल्ला नवाब गंज के निवासी राजेन्द्र नाग पुत्र राम भरोसे …

सीतापुर। कस्बा स्थित मोहल्ला नवाब गंज में खाली पड़े घर में अज्ञात चोरों ने घर का निशाना बनाते हुए 10 हजार की नकदी समेत एक लाख रूपये के जेवर, बर्तन कपड़े पार कर ले गए। गृहस्वामी ने चोरी की सूचना थाने पर दे दी है।

मोहल्ला नवाब गंज के निवासी राजेन्द्र नाग पुत्र राम भरोसे सोमवार को अपनी ससुराल हरदी गोधरिया कोतवाली धौरहरा जनपद लखीमपुर गए हुए थे। घर में कोई नहीं था। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने बीती रात को घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ दिया। उसके बाद कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार की नकदी व एक लाख रूपये के जेवर, बर्तन, कपड़े चोरी कर ले गए।

मंगलवार को जब वापस आया तो घर के कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में देखा तो सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरी होने की सूचना तम्बौर थाने पर दी है। सूचना पाकर मौके पर हेड कान्सेटबल इन्द्रजीत सिंह ने जाकर जांच पड़ताल की है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि जाच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

मिर्जापुर: बाइक सवार पर बदमाशों ने किया हमला, ग्रामीणों की मदद से दो गिरफ्तार

जंगल के रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार व्यक्ति को बदमाशों ने हमला बोल कर घायल कर दिया। जिसकी चीख पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे एक महिला, पुरुष को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुशियारा जंगल लेहड़िया गांव के समीप का बताया जा रहा है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मिर्जापुर: बाइक सवार पर बदमाशों ने किया हमला, ग्रामीणों की मदद से दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार