बादशाह के साथ अब काम करेंगे भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और बादशाह की जोड़ी जल्द ही दर्शकों को देखने को मिल सकती है। पवन सिंह ने बादशाह और आदित्य देव के साथ मुलाकात की है, जिसकी फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी है। कहा जा रहा है कि पानी-पानी के भोजपुरी वर्जन में रैप करने के …
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और बादशाह की जोड़ी जल्द ही दर्शकों को देखने को मिल सकती है। पवन सिंह ने बादशाह और आदित्य देव के साथ मुलाकात की है, जिसकी फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी है। कहा जा रहा है कि पानी-पानी के भोजपुरी वर्जन में रैप करने के बाद बादशाह का भोजपुरी से लगाव बेहद बढ़ गया है, इसलिए अब वे एक बार फिर नए सिरे से नए स्टार के साथ काम करने को इक्छुक हैं। इसलिए उनकी मुलाकात पवन सिंह से हुई, जो पहले भी सलीम सुलेमान और पायल देव के साथ मिलकर बड़ी हिट दे चुके हैं।
बादशाह का पवन और आदित्य देव से मुलाकात इस बात की ओर इशारा करती है कि ये सभी मिलकर जल्द ही धमाकेदार गाने की जबरदस्त प्लानिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि म्यूजिक कंपोजर पायल देव भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हैं, जो पवन सिंह के साथ काम करने को लेकर बेहद कम्फर्टेबल हैं।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बनीं दुल्हन, बॉयफ्रेंड विक्की जैन से की शादी, फोटो वायरल
टीवी की फेमस और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस की शादी कल यानि 14 दिसंबर को मुंबई में ही हुई। शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दुल्हन बनीं अंकिता गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विक्की जैन ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बनीं दुल्हन, बॉयफ्रेंड विक्की जैन से की शादी, फोटो वायरल
