हल्द्वानी: ‘स्वच्छ रहूंगा मैं, स्वच्छ शहर मेरा… नगर स्वास्थ्य अधिकारी का “रैप विडियो सांग ” जल्द होगा लांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वच्छ रहूंगा मैं, स्वच्छ शहर मेरा। देश में पहली बार रैप अंदाज में एक अधिकारी द्वारा लिखा व गाया गया गाना जल्द ही कुमाऊं द्वार के रहने वाले लोगों के घर के सामने सुनाई देगा। जी हां, नगर निगम की ओर से स्वच्छता को प्रेरित करने के लिए एक रैप सांग तैयार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वच्छ रहूंगा मैं, स्वच्छ शहर मेरा। देश में पहली बार रैप अंदाज में एक अधिकारी द्वारा लिखा व गाया गया गाना जल्द ही कुमाऊं द्वार के रहने वाले लोगों के घर के सामने सुनाई देगा।

जी हां, नगर निगम की ओर से स्वच्छता को प्रेरित करने के लिए एक रैप सांग तैयार किया गया है। करीब ढाई मिनट का यह गाना खुद नगर निगम के वरिष्ठ नगर आयुक्त डॉ. मनोज कांडपाल ने लिखा व गाया है। शहर को स्वच्छ बनाने में निगम के साथ ही लोगों की भी अहम भूमिका होती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने एक वीडियो सांग तैयार किया है। इस गाने में नगर निगम, ट्रंचिंग ग्राउंड व शहर के प्रमुख स्थानों के चित्र शामिल किए गए हैं। पूरे गाने में सेहत के प्रति फिक्रमंद होते बच्चों की भूमिका को अहम दिखाया है।

इस गाने में गीले कचरे के लिए हरा, सूखे के लिए नीला और परिसंकटमयी (खतरनाक) कचरे के लिए काली डस्टबिन को लेकर जागरुक करने की कोशिश की गई है। दावा है कि पहला रैप और खुद निगम के एक अधिकारी द्वारा लिखा व गाया गया देश में यह पहला गाना होगा।

डॉ. कांडपाल ने बताया कि मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला व नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के निर्देश पर 2.31 मिनट का रैप अंदाज में गाना तैयार किया गया है। पहले शहर और फिर प्रदेश भर लांच करने का प्रयास रहेगा।

संबंधित समाचार