18 के बाद अखिलेश होंगे उत्तराखंड में, हल्द्वानी में कर सकते हैं सभा
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले सपा सुप्रीमो की उत्तराखंड में दस्तक हो सकती है। चुनावी सरगर्मी के बीच 18 दिसंबर के बाद अखिलेश यादव के आने के संकेत मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। मोहल्लावार सभा को लेकर योजना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले सपा सुप्रीमो की उत्तराखंड में दस्तक हो सकती है। चुनावी सरगर्मी के बीच 18 दिसंबर के बाद अखिलेश यादव के आने के संकेत मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारी करनी शुरू कर दी है।
मोहल्लावार सभा को लेकर योजना बनाई गई है। बनभूलपुरा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश विशेष महासचिव शुएब अहमद की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें शहर के क्षेत्रों में जनसभाओं को करने को लेकर योजना बनाई गई। शुएब अहमद ने बताया कि सपा सुप्रीमो इसी महीने उत्तराखंड में होंगे। दो दिन बाद उनके आने का प्रोग्राम भी आ सकता है।
हल्द्वानी या रुद्रपुर में उनकी सभा होने की संभावना है। इस दिन अन्य राजनीतिक पार्टियों से शोषित कई बड़े नेता सपा के साथ भी नजर आएंगे। बैठक में प्रदेश सचिव वसीम, जिलाध्यक्ष डिपंल पांडे, महानगर अध्यक्ष अख्तर अली, निर्मला आर्य, पीसी जोशी, मोहमद शाहिद, अनम मलिक, मोहम्मद इकराम, मुशीर नवाब, उमेश राणा, जुनैद अहमद, जुनैद मिकरानी, इरशाद मिकरानी, मोहम्मद रेहान, सोहराब मलिक, राजेश आर्य, शिवम सिरोही, मोहम्मद सलमान मौजूद रहे।
