काशीपुर: अश्लील वीडियो वायरल करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। क्षेत्र की एक नाबालिग से दो साल तक दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। काशीपुर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा था कि ग्राम गुलड़िया निवासी सादिक अली का उसके साथ …

काशीपुर, अमृत विचार। क्षेत्र की एक नाबालिग से दो साल तक दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

काशीपुर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा था कि ग्राम गुलड़िया निवासी सादिक अली का उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान सादिक ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। उसने उसका अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया।

दो साल तक दुष्कर्म करने के बाद वह कहीं बाहर नौकरी करने चला गया। जाने के बाद उसने यह वीडियो अपने दो दोस्तों जावेद अली और आस मोहम्मद को दे दिया। आरोप है इन दोनों ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही रास्ते में आते जाते उसके साथ छेड़खानी करने लगे। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी सादिक अली और जावेद अली को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार