जिन्ना से राष्ट्रीय नायक की तुलना देश बर्दाश्त नहीं करेगा : मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्य तिथि पर बुधवार को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी तुलना जिन्ना से किए जाने पर विपक्ष को कड़ी चेतावनी भी दी। कहा, जिन्ना से राष्ट्रीय नायक की तुलना देश बर्दाश्त नहीं करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लौह पुरुष ने भारत …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्य तिथि पर बुधवार को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी तुलना जिन्ना से किए जाने पर विपक्ष को कड़ी चेतावनी भी दी। कहा, जिन्ना से राष्ट्रीय नायक की तुलना देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लौह पुरुष ने भारत को तोड़ने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब दिया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री की अनुमति के बिना भी पटेल देश के खिलाफ काम करने वालों से लड़ने के लिए अड़े रहे।
मुख्यमंत्री योगी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कई अभी भी देश के खिलाफ काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का हमला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के लगभग एक महीने बाद हुआ हैं, जिसमें अखिलेश ने जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी के साथ एक भाषण में पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना का नाम लिया था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में हमारे लौह पुरुष की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया। यह काम राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। वहां कुछ लोग भारत को तोड़ने की बात करते हैं। भारत बर्दाश्त नहीं करेगा, जब हमारे राष्ट्रीय नायक की तुलना जिन्ना जैसे खलनायक से की जाएगी।
