बरेली: आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी को अब भी मिल रही धमकी
बरेली, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के शहर प्रत्याशी पर हुए हमले के आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहे है। वह उन्हें और उनके परिवार को धमका रहे है, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी समेत डीएम से की लेकिन अब भी आरोपी खुलेआम घूमकर उन्हें धमका …
बरेली, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के शहर प्रत्याशी पर हुए हमले के आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहे है। वह उन्हें और उनके परिवार को धमका रहे है, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी समेत डीएम से की लेकिन अब भी आरोपी खुलेआम घूमकर उन्हें धमका रहे हैं। महिला का कहना है कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो वह शहर छोड़ने को मजबूर हो जाएगी।
प्रेमनगर की रहने वाली कृष्णा भारद्वाज आम आदमी पार्टी से शहर प्रत्याशी हैं। उन पर कुछ दिन पहले जानलेवा हमला हुआ था। उस समय दबंगों ने पुल पर उनकी कार को रोककर उनके साथ मारपीट की और अभद्रता की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन इसके बावजूद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कृष्णा भारद्वाज का कहना है कि आरोपी उन्हें और उनके परिवार को धमका रहे है। उन पर शहर छोड़ने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। उनके पति का दबंग पीछा कर रहे है।
पीड़िता ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार एसएसपी से की लेकिन इंस्पेक्टर समेत सीओ तक उनकी मदद नहीं कर रहे है। वह डीएम से भी इसकी शिकायत कर चुकी है। लेकिन वहां से भी उन्हें न्याय नहीं मिला। पीड़िता का कहना है कि दबंगों के चक्कर में उनका बेटा एक माह से स्कूल नहीं गया है। उसकी 12वीं की पढ़ाई खराब हो रही है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
