सत्यदेव त्रिपाठी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ पकड़ा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी और उनके पुत्र अभिषेक त्रिपाठी समेत सपा और बसपा के कई नेताओं ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कई राजनीतिक दलों के नेताओं को सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर पूर्व …

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी और उनके पुत्र अभिषेक त्रिपाठी समेत सपा और बसपा के कई नेताओं ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कई राजनीतिक दलों के नेताओं को सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र देव ने सत्यदेव त्रिपाठी के अलावा कांग्रेस नेता रीता सिंह, 2007 के विधानसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी रहे और बसपा से पूर्व विधायक खैरागढ़ भगवान सिंह कुशवाहा, महराजगंज से पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, देवरिया से एआईसीसी के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रहे संजीव सिंह, बसपा से 2017 में गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी रहे राजेश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस में ओबीसी विभाग के चेयरमैन रहे विनोद चौधरी यादव, मिर्जापुर से संत चिंमयानंद की पत्नी प्रियंका पांडेय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के प्रकाशन मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के संयुक्त सचिव चेतना उदानिया को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ और महत्वपूर्ण लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। समाज को सही दिशा देने वाले ऐसे लोगों की पार्टी को जरूरत है। भाजपा समाज के सभी वर्गों की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास के बहुमुखी आयाम व सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहें है और भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में भविष्य में काम करने का संकल्प ले रहें है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश का भाजपा पर हमला, कहा- नैतिकता बची हो तो गृह राज्यमंत्री को फौरन बर्खास्त करें

संबंधित समाचार