सुहेलदेव के सपने को मोदी कर रहे हैं साकार: स्वतंत्र देव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि एक पार्टी के मुखिया भारत के टुकड़े करने वाले जिन्ना की बात करते हैं जबकि उनकी पार्टी हिन्दू संस्कृति के रक्षक राजा सुहेलदेव को आदर्श मानते हुये देश का …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि एक पार्टी के मुखिया भारत के टुकड़े करने वाले जिन्ना की बात करते हैं जबकि उनकी पार्टी हिन्दू संस्कृति के रक्षक राजा सुहेलदेव को आदर्श मानते हुये देश का एक सूत्र में बांधने में लगी है।

अम्बेडकर नगर के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के सुरहुरपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया अपनी संगठन शक्ति के साथ उन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों को धूल चटाई थी।

महाराजा सुहेलदेव ने भारतीय संस्कृति के सम्मान के लिए जो सपना देखा था वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं,खास तौर पर गरीबों के लिए पक्का मकान, शौचालय, फ्री गैस कनेक्शन, फ्री बिजली कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री सड़क के रूप में भाजपा सरकार ने विकास का तोहफा दिया है।

सहकार भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन का 17 को उद्घाटन करेंगे अमित शाह

लखनऊ। 17, 18 और 19 दिसंबर को राजधानी में हो रहे सहकार भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन देश के पहले केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशिष्ट अथिति के रूप में मौजूद रहेंगे। सहकार भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रदेश में प्रथम बार हो रहा है। इसमें कार्यकर्ताओं के लिए तीन वर्षीय पथदर्शक योजना तैयार होगी। इस अधिवेशन से सहकारिता के पुनरुत्थान के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। इस दौरान चार प्रमुख प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री का निर्वाचन भी होगा।

यह भी पढ़ें:-सहकार भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन का 17 दिसम्बर को उद्घाटन करेंगे अमित शाह

 

संबंधित समाचार