बिग बॉस 15: Shamita Shetty के इस फैसले से खुश हुईं बहन Shilpa Shetty, इंस्टा स्टोरी के जरिए कही ये बात…
मुंबई। टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) धीरे-धीरे अपने कदम फिनाले की तरफ बढ़ा रहा है। भले ही इस बार के सीजन को फैंस ने खासा पसंद न किया हो पर फिनाले का नाम आते ही फैंस के दिलों में क्रेज बढता जा रहा है। दिन पर दिन बिग …
मुंबई। टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) धीरे-धीरे अपने कदम फिनाले की तरफ बढ़ा रहा है। भले ही इस बार के सीजन को फैंस ने खासा पसंद न किया हो पर फिनाले का नाम आते ही फैंस के दिलों में क्रेज बढता जा रहा है। दिन पर दिन बिग बॉस 15 और इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो शो में कंटेस्टेंट्स की उनकी फैमली से वीडियो कॉल के जरिए बात करवाई। बता दें, अगर कोई भी घरवाला फैमली से वीडियो कॉल पर वात करेगा तो उसे प्राइज मनी में से एक फिक्सड राशि कटवानी पड़ेगी।
इस टास्क में उमर रियाज, निशांत भट्ट के साथ सभी ने अपने घरवालों से बात की लेकिन शमिता शेट्टी ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्राइज मनी उनकी अकेली की नहीं है और इसलिए वो इसे नहीं कटवाएंगी। इस तरह से शमिता ने अपनी मां से बात नहीं की। उनके इस फैसले की उनकी बहन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी शमिता की तारीफ कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra) ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शमिता का सपोर्ट किया है। ये स्टोरी खासी वायरल हो रही है।
शिल्पा ने स्टोरी में लिखा कि ‘मेरी प्यारी तुनकी, जिस तरह से तुमने खुद को और इस परिस्थिति को हैंडल किया है, मुझे इस पर गर्व है। तुम्हें बिना स्वार्थ के इस तरह का निर्णय लेता देख मुझे गर्व महसूस हुआ है। मैं तुमसे प्यार करती हूं।’
पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की ‘छिछोरे’ 7 जनवरी को चीन में होगी रिलीज

