कानपुर: बजरंग दल से पीड़ित व्यापारी ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बुधवार को बजरंग दल के दबंग कार्यकर्ताओं से परेशान होकर पीड़ित व्यापारी ने न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर असीम अरुण से शिकायत की। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि उसकी दुकान लाल बंगला जेके कालोनी में है जहा बीते 21 नवम्बर को वह अपनी दुकान बन्द कर घर जा रहा था …

कानपुर। बुधवार को बजरंग दल के दबंग कार्यकर्ताओं से परेशान होकर पीड़ित व्यापारी ने न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर असीम अरुण से शिकायत की। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि उसकी दुकान लाल बंगला जेके कालोनी में है जहा बीते 21 नवम्बर को वह अपनी दुकान बन्द कर घर जा रहा था तभी दुकान के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ता आकाश यादव और चेतन गोयल अपने दर्जन भर कार्यकर्ताओं के साथ दो युवकों को मार रहे थे।

वहीं जब पीड़ित व्यापारी ने मारे जा रहे युवकों को छुड़ाने के प्रयास किया तो दबंग युवकों ने दोनों युवकों को छोड़ व्यापारी को बुरी तरह पिट दिया। जिससे व्यापारी को गम्भीर चोट आई। वहीं पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। जहां बड़ी मुश्किल से पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर लिया लेकिन गिरफ्तारी आज तक नहीं हुई। वहीं अब दबंग मुकदमा वापस लेने के लिये पीड़ित व्यापारी पर दबाव बना रहे है।खास बात यह है कि पीड़ित जब कार्यवाही के लिए चौकी जाता है तो पुलिस गिरफ्तारी की बात नहीं कह कर उससे यह कह रही है कि वह समझौता कर ले।

घायलों को उठाने के लिए फायर मेन लिफ्ट टू हेंड शीट आदि तरीकों का दिया डेमो

कानपुर। ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान रावतपुर में लेखपालों को आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन द्वारा दिया गया इस अवसर पर संस्थान के जिला प्रशिक्षण अधिकारी अखिलेश मिश्रा सत्र निदेशक अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
लखन शुक्ल ने बताया हमें अपने गाँवो में त्वरित आपदा प्रबंधन रिस्पांश टीम का गठन  किया जाना आवश्यक है   यदि कोई एक्सीडेंट में या आपदा में घायल होता है तो हमको उसकी मदद करनी चाहिए किसी घटना दुर्घटना के तीन कारण  लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है यदि हम घायल को गोल्डन आवर में मदद दे तो उसके जीवन को बचाया जा सकता है।

 

संबंधित समाचार