चित्रकूट: अवैध रूप से ले जा रहे 20 गोवंश हुए बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। मऊ थाना पुलिस ने ट्रक से अवैध रूप से ले जा रहे 20 गोवंशों को बरामद किया। जिनमें से तीन गोवंश मृत अवस्था में मिले। थाना मऊ के उपनिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा को मुखबिर की ओर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिपरौंद के पास चार गौतस्कर एक ट्रक में गौवंशों को लाद रहे …

चित्रकूट। मऊ थाना पुलिस ने ट्रक से अवैध रूप से ले जा रहे 20 गोवंशों को बरामद किया। जिनमें से तीन गोवंश मृत अवस्था में मिले। थाना मऊ के उपनिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा को मुखबिर की ओर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिपरौंद के पास चार गौतस्कर एक ट्रक में गौवंशों को लाद रहे हैं, इन गौवंशों को लादकर तस्करी करके कोलकत्ता ले जाएंगे और वहां पर गौकशी करेंगे।

इस सूचना पर उपनिरीक्षक आनंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मेवालाल मौर्या और उनकी टीम आरक्षी होलीकेन्द्र, अरविन्द बिन्द व धर्मेन्द्र कुशवाहा द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर चारों तस्कर मौके से भाग गए। पुलिस टीम द्वारा ट्रक में लादे गए 20 गोवंशों को बरामद किया गया। जिनमें से तीन गौवंश मृत अवस्था में पाए गए।

मृत गौवंशों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में भागे हुए चारों अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना मऊ में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी सीज किया गया।

अयोध्या: तीन करोड़ की लागत से रुदौली विधानसभा की 28 सड़कों का जल्द बदलेगा भाग्य, जानें कैसे?

रूदौली विधानसभा की सड़कों के जल्द ही भाग्य संवरेंगे। क्षेत्र की 28 इंटर लाकिंग सड़कों व नाली निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए शासन की ओर से तीन करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। रुदौली भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के जर्जर व कीचड़ युक्त मार्ग पर इंटर लाकिंग कर उसके किनारे नाली का निर्माण किया जाएगा।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या: तीन करोड़ की लागत से रुदौली विधानसभा की 28 सड़कों का जल्द बदलेगा भाग्य, जानें कैसे?

संबंधित समाचार