रामपुर : मांगे पूरी न होने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे फार्मासिस्ट
रामपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल में प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को तीसरे चरण के आठवें दिन भी जनपद के समस्त चीफ फार्मासिस्ट द्वारा दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। जिला चिकित्सालय में किए गए दो घंटे कार्य बहिष्कार की अध्यक्षता अरविंद कुमार श्रीवास्तव चीफ फार्मासिस्ट ने की। जिलाध्यक्ष दीपक त्यागी ने कहा कि यदि …
रामपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल में प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को तीसरे चरण के आठवें दिन भी जनपद के समस्त चीफ फार्मासिस्ट द्वारा दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। जिला चिकित्सालय में किए गए दो घंटे कार्य बहिष्कार की अध्यक्षता अरविंद कुमार श्रीवास्तव चीफ फार्मासिस्ट ने की। जिलाध्यक्ष दीपक त्यागी ने कहा कि यदि आज शाम तक हमारे मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो शुक्रवार को फार्मासिस्ट पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे।
धरने को संबोधित करते हुए डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री हरीश धोनी ने कहा कि फार्मासिस्ट की मांगो का जल्द से जल्द निस्तारण होना नितांत आवश्यक है। अन्यथा की स्थिति में शुक्रवार को होने जा रहे पूर्ण हड़ताल की जिम्मेदारी शासन एवं महानिदेशालय की होगी। मंडलीय उपसचिव शैलेंद्र सिंह ने कहा कि 17 से 19 दिसंबर तक सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर हड़ताल की जाएगी। जिसमें जनपद के समस्त फार्मासिस्ट एवं चीफ फार्मासिस्ट प्रतिभाग करेंगे।
इन तीन दिनों के लिए जनपद में समस्त इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेंगी। यदि इन तीन दिनों में भी शासन द्वारा मांगों पर कोई विचार नहीं किया जाता है तो 20 दिसंबर को प्रदेश के समस्त फार्मासिस्ट एवं चीफ फार्मासिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम पाल ने किया।
कार्य बहिष्कार करने वालों में एन के जैन, हरीश धोनी, दीपक त्यागी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश सजवान, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, शकील अहमद, सुधांशु शुक्ला, दानिश कमाल, मुकेश कुमार जैन, हेम कुमार आर्य, राधे श्याम, अदनान खान, मनीष श्रीवास्तव, राम गीत पटेल, गिरिराज सिंह त्रिवेंद्र, शैलेंद्र कुमार सिंह, मटरु लाल, आनंद बल्लभ, चरण सिंह, बीसी भंडारी, बलवंत सिंह बिष्ट, सुमित सक्सेना, नावेद इकबाल, किशन सिंह, सुप्याल, आमिर मसूद, आरिफ मसूद आदि शामिल रहे।
