अजय मिश्रा ‘टेनी’ की बर्खास्तगी को लेकर कांग्रेसियों ने झांसी में सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेसियों ने गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में कांग्रेसियों ने गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में केंद्रीय गृहमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग की गयी।

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने सारी हदें पार कर दी हैं। उनकी ओर से पत्रकारों के साथ बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वह लगातार सीमाओं का उल्लंघन कर रहे हैं, लेकिन मोदी जी उनके मोह में मौन धारण किए हैं। किसानों के साथ हुए जघन्य हत्याकांड के खिलाफ प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी ने एक शब्द भी नहीं बोला जबकि संपूर्ण देश किसानों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार और निर्मम हत्या हत्याकांड का विरोध कर रहा था।

अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि अजय मिश्रा टेनी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को अपमानित किया। पत्रकारों के साथ अभद्रता का व्यवहार किया। इससे पहले उनके बेटे ने निर्दोष किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें निर्ममता से कुचलकर मौत के घाट उतारा डाला। लेकिन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

पढ़ें: मथुरा में शाही मस्जिद ईदगाह में नमाज रोकने की मांग

हम महामहिम राज्यपाल जी से विनम्र निवेदन करते हैं कि गृहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की गरिमा के अनुरूप अजय मिश्रा का आचरण नहीं है। अत उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की कृपा करें। प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद मंत्री अजय मिश्रा का पद पर बने रहना सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। उन्हें उक्त पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान राजेंद्र रेजा, राजेंद्र शर्मा, इम्तियाज हुसैन, नीता अग्रवाल, शंभू सेन, बद्री प्रसाद कोरी दिलीप शाक्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार