संगम नगरी में पीएम मोदी की 21 दिसंबर को संभावित यात्रा की तैयारी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। पीएम नरेन्द्र मोदी की 21 दिसंबर को प्रयागराज की संभावित यात्रा की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। मोदी यहां अपने संक्षिप्त दौरे में ‘स्वयं सहायता समूहों’ की महिलाओं को सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम परेड मैदान पर प्रस्तावित है। प्रयागराज प्रशासन इसकी तैयारी तेजी से करा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के …

प्रयागराज। पीएम नरेन्द्र मोदी की 21 दिसंबर को प्रयागराज की संभावित यात्रा की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। मोदी यहां अपने संक्षिप्त दौरे में ‘स्वयं सहायता समूहों’ की महिलाओं को सम्मानित करेंगे।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम परेड मैदान पर प्रस्तावित है। प्रयागराज प्रशासन इसकी तैयारी तेजी से करा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेश भर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस कार्यक्रम में प्रदेश से करीब ढाई लाख महिलाओं को यहां लाने की व्यवस्था की जा रही है।

प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाली महिलाओं की सूची फाइनल की जा रही है। जिन महिलाओं को प्रधानमंत्री से मिलने के लिए चयनित किया जाएगा। उनके लिए विशेष टेंट की व्यवस्था होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 5 दिसंबर को ही प्रस्तावित था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम अचानक स्थगित कर दिया गया था।

पढ़ें: वायु प्रदूषण पर अहम सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट का आयोग को आदेश, कहा- जनता और विशेषज्ञों से मांगें सुझाव

उसी क्रम में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 21 दिसंबर को प्रस्तावित हुआ है। हालांकि अभी आधिकारिक कार्यक्रम की लिखित सूचना नहीं है और ना ही कोई शेड्यूल जारी किया गया है। संभावनाओं को लेकर ही तैयारियां की जा रही हैं।

लखनऊ: भाजपा और निषाद पार्टी की साझा रैली को कल संबोधित करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से गुरुवार को दी गयी जानकारी के अनुसार लखनऊ के रमाबाई में आयोजित ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ रैली को शाह दोपहर एक बजे संबोधित करेंगे। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार