कानपुर: मेट्रो संचालन के लिए एनओसी का इंतजार, यूपीएमआरसी के एमडी ने परखी तैयारियां
कानपुर। गुरुवार को यूपी मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन (यूपीएमआरसी) के एमडी कुमार केशव ने मेट्रो की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने आईआईटी मेट्रो स्टेशन से एसपीएम हॉस्पिटल मेट्रो स्टेशन तक निरीक्षण किया। 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण करने के बाद आम लोगों के लिए मेट्रो के दरवाजे खुल जाएंगे। मेट्रो संचालन के लिए …
कानपुर। गुरुवार को यूपी मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन (यूपीएमआरसी) के एमडी कुमार केशव ने मेट्रो की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने आईआईटी मेट्रो स्टेशन से एसपीएम हॉस्पिटल मेट्रो स्टेशन तक निरीक्षण किया। 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण करने के बाद आम लोगों के लिए मेट्रो के दरवाजे खुल जाएंगे।
मेट्रो संचालन के लिए चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की एनओसी का इंतजार है। 20 से 22 दिसंबर तक सीआरएस की टीम कानपुर मेट्रो का निरीक्षण करेगी। रेलवे डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन की टीम पहले ही सभी ट्रायल रन पूरे कर रिपोर्ट तैयार कर चुकी है। सीआरएस के निरीक्षण के बाद एनओसी मिलना लगभग तय है।
यूपीएमआरसी के एमडी ने आईआईटी और एसपीएम हॉस्पिटल मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर लोगों की सुविधा के लिए अलर्ट मैसेज भी चलाए जाने लगे हैं। वहीं लिफ्ट,एक्सेलेरेटर,लाइटिंग से लेकर सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। सिग्नलिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। 9 किमी.के प्रायोरिटी कॉरिडोर का काम 97 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण
मेट्रो एमडी ने बताया कि प्रायोरिटी कॉरिडोर का काम पूरा होने को है। सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। 25 दिसंबर तक हर हाल में सीआरएस की एनओसी कानपुर मेट्रो को मिल जाएगी। वहीं सभी चारों ट्रेनें भी संचालन के लिए तैयार हैं। 2 ट्रेनें भी जल्द कानपुर आ जाएंगी। 28 दिसंबर से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। 29 से पब्लिक के लिए संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं 25 दिसंबर को तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तेज धमाके के साथ कार में लगी आग, जानें फिर क्या हुआ?
