कानपुर: शराब की लत से परेशन बाप मासूम बेटी को बाजार में भूला, जानें फिर क्या हुआ?
कानपुर। गोविंद नगर में बेटी को लेकर बाजार गया नशेबाज पिता शराब पीने के चक्कर में उसे बाजार में छोड़कर भूल गया। गोविंद नगर पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे खोजा और परिजनों के सुपुर्द किया। इसके बाद परिजनों ने शराबी पिता को कोसते हुए पुलिस का आभार जताया। गुजैनी जे ब्लॉक निवासी युवक शराब …
कानपुर। गोविंद नगर में बेटी को लेकर बाजार गया नशेबाज पिता शराब पीने के चक्कर में उसे बाजार में छोड़कर भूल गया। गोविंद नगर पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे खोजा और परिजनों के सुपुर्द किया। इसके बाद परिजनों ने शराबी पिता को कोसते हुए पुलिस का आभार जताया। गुजैनी जे ब्लॉक निवासी युवक शराब का लती है।
बुधवार देर शाम वह अपनी पांच वर्षीय बेटी को स्कूटर से लेकर गुजैनी बाजार गया। इस दौरान उसे शराब की तलब लगी तो वह बाजार में ही शराब पीने लगा इस दौरान वह भूल गया कि वह बेटी को भी अपने साथ लेकर आया था। देर रात वह नशे की हालत में अकेले घर पहुंचा तो बेटी को साथ न देखकर परिजनों ने उसके बारे में पूछा तो पिता ने बहाना बनाते हुए कहा कि पता नहीं कहां चली गई।
इस पर परिजनों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता न चलने पर परिजनों ने गोविंद नगर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने टीम बनाकर खोजबीन शुरू कर दी। गुरुवार सुबह पुलिस खोजबीन करते हुए सब्जी मंडी पहुंची तो वहां एक वृद्ध दंपति ने पुलिस को बताया कि रात को एक बच्ची बाजार में रोती हुई भटक रही थी। इस पर उसे अपने घर में रख लिया था। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर मेडिकल करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: हैलट अस्पताल के वार्ड में फैली गंदगी पर बाल अधिकार आयोग के सदस्य ने जताई नाराजगी
