बरेली: कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, तालाबंदी की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों ने गुरुवार को कॉलेज में कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने प्राचार्य कार्यालय के समक्ष धरना देकर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का एक डेलीगेशन प्राचार्य से मिला लेकिन बात नहीं बन सकी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि दो दिन में यदि मांगे नहीं मानी गईं तो वह कॉलेज …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों ने गुरुवार को कॉलेज में कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने प्राचार्य कार्यालय के समक्ष धरना देकर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का एक डेलीगेशन प्राचार्य से मिला लेकिन बात नहीं बन सकी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि दो दिन में यदि मांगे नहीं मानी गईं तो वह कॉलेज में तालाबंदी करेंगे। इसकी जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी।

कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के बैनर तले अस्थायी कर्मचारी वेतन वृद्धि, विनयमतीकरण, कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने, कॉलेज में रिसीवर बैठाने समेत अन्य मांगों को लेकर करीब एक साल से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले कर्मचारियों ने प्राचार्य से मिलकर वेतन वृद्धि की मांग की थी। जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया था लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। मांगे न माने जाने पर कर्मचारी गुरुवार सुबह से ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। शाम को प्राचार्य डॉ अनुराग मोहन ने एक डेलिगेशन को मिलने के लिए बुलाया जिसमें उन्होंने बताया कि प्रबंध समिति के सचिव ने एक तीन सदस्यी कमेटी बनाई है जो फंड की उपलब्धता बताएगी।

उसके बाद ही तय होगा कि आपकी मांगे मानी जाएं या न मानी जाएं। जिसको डेलिगेशन ने नामंजूर कर दिया। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि या तो हमारी वेतन बढ़ोतरी नियमानुसार जो प्रबंध समिति सचिव ने 10 परसेंट सालाना तय की है वह पूर्ण हो या फिर न्यूनतम वेतन के आधार पर अब तक की बढ़ोतरी लागू हो। यदि जल्द वेतन नहीं बढ़ाया जाता है और अन्य मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही आगे नहीं बढ़ती है तो हम महाविद्यालय का ताला भी बंद करने से पीछे नहीं हटेंगे।

चौकीदारी नहीं करेंगे कर्मचारी
समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा बरेली कॉलेज को बर्बाद किया जा रहा है। हम लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि रिसीवर तैनात किया जाए लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। प्राचार्य से मिलने वाले डेलिगेशन में कुलदीप, सुनील कुमार, हरीश चंद्र मौर्या, श्रीराम, संजीव व अन्य शामिल रहे। शाम को कर्मचारियों ने चीफ प्रॉक्टर डॉ श्याम पाल मौर्या से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए यह कहा कि हम पहले ही लिख कर दे चुके हैं कि सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।

अब यह जिम्मेदारी आपकी है कि हम चौकीदारी कैसे करवाएं। कर्मचारी नेता हरीश चंद्र मौर्या ने कहा कि यह भी तय हुआ है कि कल से सभी कर्मचारी धरना स्थल पर ही हस्ताक्षर करेंगे। धरने पर हरे राम, राज कुमार, संजीव यादव, क्रांति गंगवार, रेखा रानी, सावित्री देवी, बच्ची देवी, दयाशंकर, मुकेश पांडेय, मुकेश शर्मा जयप्रकाश पाठक, अली अहमद, आसिफ अली व अन्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार