बरेली: टाफी लेने निकला बच्चा लापता, सोशल मीडिया से की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर से टॉफी खरीदने निकला बच्चा घर का रास्ता ही भूल गया। भटकते बच्चे को देख सुभाषनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो वायरल करते हुए परिजनों की तलाश के प्रयास शुरु किए। कुछ ही घंटों में परिजनों की तलाश कर पुलिस ने सकुशल बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया। …

बरेली, अमृत विचार। घर से टॉफी खरीदने निकला बच्चा घर का रास्ता ही भूल गया। भटकते बच्चे को देख सुभाषनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो वायरल करते हुए परिजनों की तलाश के प्रयास शुरु किए। कुछ ही घंटों में परिजनों की तलाश कर पुलिस ने सकुशल बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।

बरेली-बदायूं मार्ग स्थित एक बारातघर के पास गुरुवार की दोपहर एक तीन साल का बच्चा रोता-बिलखता हुआ लोगों को दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बच्चे को समझाते हुए उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम आर्यन और मां का नाम नीतू बताया। इससे ज्यादा जानकारी न ही बच्चा बता पा रहा था और न ही पुलिस स्थानीय लोगों को थी। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो और नाम की जानकारी साझा करते हुए लोगों से परिजनों को तलाशने की मदद मांगी। कुछ ही घंटों बाद पुलिस को बच्चे के परिजनों का पता चल गया।

बच्चा मूलरूप से शाहजहांपुर के सिंधौली निवासी प्रदीप कुमार का बेटा था। प्रदीप ने बताया कि वह पुरानी चांदमारी इलाके में किराए पर रहते हैं और ऑटो रिक्शा चलाते हैं। बताया कि गुरुवार को आर्यन घर से टॉफी लेने के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन वापस ही नहीं लौटा। जांच-पड़ताल करने के बाद सुभाषनगर पुलिस ने बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया।

संबंधित समाचार