मुरादाबाद : क्लब की सदस्यों ने दिया मित्रता कायम रखने का संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। इनरव्हील मुरादाबाद सेंट्रल की सदस्यों की ओर से आयोजित सभा में आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गई। इस मौके पर महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता कर मनोरंजन किया। साथ ही मित्रता काम रखने का संदेश दिया। शुक्रवार को इनरव्हील मुरादाबाद सेंट्रल की सदस्यों ने गजरौला स्थित एक होटल में सभा का आयोजन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। इनरव्हील मुरादाबाद सेंट्रल की सदस्यों की ओर से आयोजित सभा में आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गई। इस मौके पर महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता कर मनोरंजन किया। साथ ही मित्रता काम रखने का संदेश दिया।

शुक्रवार को इनरव्हील मुरादाबाद सेंट्रल की सदस्यों ने गजरौला स्थित एक होटल में सभा का आयोजन किया। सभा पिकनिक की संयोजिका श्वेता गर्ग ने सदस्यों को मनोरंजन से भरपूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान उन्होंने बताया कि इनर व्हील का उद्देश्य ही सेवा कार्य और मित्रता क़ायम करना है।

साथ ही सभाओं के माध्यम से सब एक साथ आकर मित्र बनाते हैं। क्लब के माध्यम से मित्रता के साथ साथ ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने की प्रेरणा जो इनरव्हील देता है। सभा में अध्यक्ष डिम्पल अनमोल रस्तोगी , सचिव दीपिका अग्रवाल , प्रीति विश्नोई , निशि रस्तोगी , रूबल तोड़ी , प्रीति मोदी , श्वेता गर्ग , डॉ सुगंधा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज