कानपुर: 50 ग्राम कोकीन और 1 किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार, पांच साथी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। संगठित अपराध के खिलाफ कानपुर पुलिस अभियान चला रही है। जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। आम जनता पुलिस के साथ मिलकर अब अपराधियों पर लगाम लगाने में जुट गई है। जिसकी एक बानगी कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में देखने को मिली जहां पुलिस को एक नंबर से फोन करके सूचना …

कानपुर। संगठित अपराध के खिलाफ कानपुर पुलिस अभियान चला रही है। जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। आम जनता पुलिस के साथ मिलकर अब अपराधियों पर लगाम लगाने में जुट गई है। जिसकी एक बानगी कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में देखने को मिली जहां पुलिस को एक नंबर से फोन करके सूचना दी गई कि चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला काजीखेड़ा में नशे का बड़ा कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद डीसीपी ईस्ट ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की पुलिस को दी गई सूचना सही साबित हुई।

पुलिस ने राजेश जायसवाल के घर पर दबिश दी साथ ही उसके बताया कि अंजलि नाम की महिला भी नशे के कारोबार में संलिप्त है। वहीं पुलिस ने मौके पर जब छानबीन की तो पुलिस को मौके से 50 ग्राम कोकीन जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 50 लाख रुपये आकि जा रही है। वहीं 1 किलो चरस, 2.5 किलो गांजा, 14 मोबाइल, एक चापड़ व सोने चांदी के साथ चार लाख रुपये नगद के साथ-साथ 250 अमेरिकन डॉलर भी बरामद किया गया है।

नशे के कारोबारियों को जैसे ही छापेमारी की जानकारी हुई वैसे ही मौके से 2 महिला समेत 3 लोग फरार हो गए। वहीं डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार का कहना है। कि टीम बनाकर लगातार दबिश दी जा रही है। इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से बरामद हुई अमेरिकन डॉलर की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस के अधिकारियों का मानना है कि कहीं इनका कोई विदेशी कनेक्शन तो नहीं है। जिसको लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पढ़ें- Pegasus Spy Case: पश्चिम बंगाल की ओर से गठित आयोग की जांच पर लगी रोक

संबंधित समाचार