‘निक जोनस की पत्नी’ कहलाए जाने पर प्रियंका चोपड़ा हुईं आग बबूला, कही ये बात…
मुंबई। बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं हैं। एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन एक्ट्रींग, अंदाज और फैशन सेंस के लिए काफी फेमस हैं। एक्ट्रेस की फैंस लिस्ट काफी लंबी है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी कापी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने नाम के पीछे से …
मुंबई। बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं हैं। एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन एक्ट्रींग, अंदाज और फैशन सेंस के लिए काफी फेमस हैं। एक्ट्रेस की फैंस लिस्ट काफी लंबी है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी कापी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने नाम के पीछे से पति निक जोनस का सरनेम हटाकर सभी को हैरान कर दिया था। इसी बीच फिर से उन्होंने कुछ ऐसा किया कि फैंस के साथ-साथ काफी लोग दंग रह गए।
बता दें, प्रियंका, निक जोनस की पत्नी कहलाए जाने पर काफी भड़क गई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ न्यूज के स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए अपना गुस्सा जताया है। इन खबरों में प्रियंका को ‘निक की पत्नी’ कहकर मेंशन किया गया था। इसी पर नाराज होते हुए प्रियंका ने पूछा कि क्या उन्हें अपना आईडीएमबी (IDMB) लिंक बायो में जोड़ना होगा?
प्रियंका ने जिन खबरों के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं उसमें लिखा है कि निक जोनस की पत्नी ने गुड मॉर्निंग अमेरिका शो पर मैट्रिक्स फिल्म के को-एक्टर कीनू रीव्स के बारे में बात कीं। एक्ट्रेस ने इसके जवाब में अपने पोस्ट में लिखा कि बहुत दिलचस्प बात है कि मैं अभी तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और अब भी मुझे ‘निक जोनस की पत्नी’ के तौर पर मुझे संबोधित किया जा रहा है।
प्रियंका को पिछली बार फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में देखा गया था। अब जल्द ही उन्हें फिल्म ‘मैट्रिक्स’ में देखा जाने वाला है, जिसके लिए अभी से फैंस काफी एक्साईटेड हैं।
पढ़ें- अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी के रीमेक में काम करना चाहते हैं धनुष

