लंदन के एक मकान में लगी भीषण आग, चार बच्चों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। दक्षिण लंदन में एक घर में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणी लंदन के एक रिहायशी इलाके के एक मकान में गुरुवार रात को भीषण आग लग गयी। आग लगने की सूचना मिलने पर करीब दमकल की 60 गाड़ियां तुरंत …

लंदन। दक्षिण लंदन में एक घर में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणी लंदन के एक रिहायशी इलाके के एक मकान में गुरुवार रात को भीषण आग लग गयी। आग लगने की सूचना मिलने पर करीब दमकल की 60 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।

गंभीर रूप से झुलसे हुए चार बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों की उम्र के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लंदन अग्निशमन विभाग के आयुक्त एंडी रो ने कहा, ”यह एक ऐसी घटना है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है।” उन्होंने कहा, ”मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और बच्चों के दोस्तों, पूरे स्थानीय समुदाय और उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस आग से प्रभावित हुए हैं।” आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार