चित्रकूट: दोष सिद्ध होने पर पिता-पुत्र को मिली तीन साल की सजा
चित्रकूट। स्पेशल जज सतीश चंद्र द्विवेदी ने एससी/एसटी एक्ट के मामले में दोष सिद्ध होने होने पर पिता-पुत्र को तीन-तीन साल के कैद की सजा सुनाई है। साथ ही इन्हें पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना भी भुगतना पड़ेगा। अभियोजन अधिकारी जगतपाल यादव ने बताया कि दो जुलाई 2011 को पहाड़ी थानांतर्गत एक गांव की अनुसूचित जाति …
चित्रकूट। स्पेशल जज सतीश चंद्र द्विवेदी ने एससी/एसटी एक्ट के मामले में दोष सिद्ध होने होने पर पिता-पुत्र को तीन-तीन साल के कैद की सजा सुनाई है। साथ ही इन्हें पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना भी भुगतना पड़ेगा। अभियोजन अधिकारी जगतपाल यादव ने बताया कि दो जुलाई 2011 को पहाड़ी थानांतर्गत एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने गांव के रमाशंकर पुत्र रघुपत और राधेश पुत्र रमाशंकर पर शौचालय के संबंध में विवाद होने पर उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया था।
महिला का कहना था कि पिता-पुत्र ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया था। साथ ही धमकी दी थी कि अगर रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार देंगे। महिला का यह भी कहना था कि थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर मनबढ़ पिता-पुत्र ने उसके साथ फिर मारपीट और अभद्रता की। उसने रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसपी को पत्र भेजा था और कार्रवाई न होने पर कोर्ट में मुकदमा दायर किया था।
अधिवक्ता ने बताया कि इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। बुधवार को न्यायालय ने आरोपी रमाशंकर और राधेश को एससी-एसटी एक्ट के तहत तीन-तीन साल की सश्रम कैद और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
अवैध रूप से ले जा रहे 20 गोवंश बरामद, मृत अवस्था में मिले तीन गोवंश
चित्रकूट के मऊ थाना पुलिस ने ट्रक द्वारा अवैध रूप से ले जा रहे 20 गौवंशों को बरामद किया। जिनमें से तीन गोवंश मृत अवस्था में मिले। मंगलवार को थाना मऊ के उपनिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम पिपरौंद के पास चार गौतस्कर एक ट्रक में गौवंशों को लाद रहे हैं, इन गौवंशों को लादकर तस्करी करके कोलकत्ता ले जायेंगे तथा वहां पर गौकशी करेंगे। इस सूचना पर उपनिरीक्षक आनंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मेवालाल मौर्या तथा उनकी टीम आरक्षी होलीकेन्द्र, अरविन्द बिन्द व धर्मेन्द्र कुशवाहा द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम को देखकर चारों तस्कर मौके से भाग गए। पुलिस टीम द्वारा ट्रक में लादे गए 20 गोवंशों को बरामद किया गया। जिनमें से तीन गौवंश मृत अवस्था में पाये गये। मृत गौवंशों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में भागे हुये चारों अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना मऊ में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी सीज किया गया।
यह भी पढ़ें:-मनसुख मांडविया बोले- देश के टीकों की जरूरतों को पूरा करने की स्थिति में हैं भारतीय कंपनियां
