हल्द्वानी: महाबली खली के सामने उत्तराखंड के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड फुल कांटेक्ट कराटे एसोसिएशन द्वारा कानपुर में 28 दिसंबर को होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया गया। शुक्रवार भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के पास नगर निगम पार्क में सभी का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में महाबली खली प्रमुख रुप से मौजूद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड फुल कांटेक्ट कराटे एसोसिएशन द्वारा कानपुर में 28 दिसंबर को होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया गया। शुक्रवार भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के पास नगर निगम पार्क में सभी का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में महाबली खली प्रमुख रुप से मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में सुभाष नगर पार्षद नरेंद्र सिंह रोडू एवं एसोसिएशन के संरक्षक बंशी सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि 31 वीं राष्ट्रीय फुल कांटेक्ट कराटे प्रतियोगिता जयपुरिया इंटरनेशनल स्कूल कानपुर (यूपी) में होगी।

प्रतियोगिता को क्योकुशीन कराटे फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा कराया जाएगा। इसमें उक्त टीम उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से रेसलिंग के महाबली खली भी मौजूद रहेंगे। 27 दिसंबर को हल्द्वानी से कानपुर के लिए टीम रवाना होगी।
उन्होंने बताया कि कराटे प्रशिक्षक लक्ष्मी दत्त भट्ट, रोहित यादव, मुकेश पाल टूर्नामेंट जज के रूप में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, अभिभावकों में रेखा बिष्ट, बबीता क्विरा संरक्षिका की भूमिका में प्रतियोगिता में शामिल होंगी।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
सपना भाकुनी, अंजलि रस्तोगी, निहारिका बिष्ट, संस्कृति क्वीरा, प्रियांशी मेहता, चमन अंसारी, हर्षित सिंह, सुनील बल्यूटिया, पंकज जोशी, तनिष्क पलडिया, प्रत्यूष जोशी, नीरज शर्मा, रायान शबरी, हिमांशु पांडे, कार्तिक सनवाल, मयंक रैकवाल, संकल्प रक्षित, मोहित सिंह मेहता का चयन किया गया है।

संबंधित समाचार