भवाली: बेरोजगारी पर भाजपा-कांग्रेस पर बरसे सिसोदिया, बोले- सरकार बनी तो 21 हफ्ते में देंगे युवाओं को रोजगार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया अपने चार दिवसीय कुमाऊं दौरे में शुक्रवार को भवाली पहुंचे। भवाली रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि पिछले 21 सालों में राज्य की सरकार ने केवल रोजगार की कोरी गारंटी दी …

भवाली, अमृत विचार। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया अपने चार दिवसीय कुमाऊं दौरे में शुक्रवार को भवाली पहुंचे। भवाली रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि पिछले 21 सालों में राज्य की सरकार ने केवल रोजगार की कोरी गारंटी दी है, लेकिन वर्तमान में राज्य में बेरोजगारी पहाड़ की पहली समस्या है। यदि आप पार्टी की सरकार बनेगी तो केवल 21 सप्ताह में राज्य के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने पिछले 21 सालों में भ्रष्टाचार और केवल कोरी घोषणाएं की है, लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है। कहा कि भाजपा ने सरकार बनने से पहले जो वादे किए थे, उनका जिक्र कहीं नहीं है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए भाजपा सरकार अपने मुख्यमंत्री बदलना शुरू कर दिया है। सरकार बनने से पहले भाजपा ने करीब 1100 घोषणाएं की थी, इन घोषणाओं में केवल 100 घोषणाएं धरातल पर हैं। वर्तमान राज्य में 57 हजार पद खाली हैं।

आप सरकार आने पर मिलेंगी चार गारंटियां

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा को बेहतर, रोजगार, पलायन और महिलाओं रोजगार से जोड़ना पार्टी की पहली प्राथमिकता है। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली, उत्तराखंड को देश की पहली आध्यात्मिक राजधानी, 18 साल से अधिक उम्र की हर बालिका और महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए मानदेय, युवाओं के लिए एक लाख नौकरियां, राज्य में 57 हजार रिक्त पदों की भर्ती, बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह पांच हजार रुपए रोजगार भत्ता दिया जाएगा। कहा कि ये चारों गारंटियां पार्टी जन-जन तक ले जारी रही है।

दिल्ली की तर्ज पर राज्य किया जाएगा विकास : सिसोदिया

भवाली पहुंचे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा राज्य का विकास दिल्ली की तर्ज किया जाएगा। उत्तराखंड में शिक्षा का स्तर बेहतर किया जाएगा। युवाओं और महिलाओं रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। भवाली पहुंचने पर आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री का फूल मालाओं और गोल्ज्यू भगवान की प्रतिमा देकर स्वागत किया। इस दौरान राज्य प्रभारी व विधायक दिनेश मोहनिया,विधान सभा प्रभारी समित टिक्कू, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार