हल्द्वानी: नगर निगम लापरवाह, ठिठुरते रहे राहगीर, नहीं जले अलाव
हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार को कड़ाके की शीतलहरी से आम जनजीवन ठहर गया लेकिन प्रशासन व नगर निगम को शहर में अलाव में जलाने की सुध नहीं आई। इसके चलते शहर में राहगीर ठंड से ठिठुरते रहे। इस साल दिसंबर के पहले सप्ताह में ही जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने हर निकाय व तहसील को पांच-पांच …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शुक्रवार को कड़ाके की शीतलहरी से आम जनजीवन ठहर गया लेकिन प्रशासन व नगर निगम को शहर में अलाव में जलाने की सुध नहीं आई। इसके चलते शहर में राहगीर ठंड से ठिठुरते रहे।
इस साल दिसंबर के पहले सप्ताह में ही जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने हर निकाय व तहसील को पांच-पांच लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी थी। इसके बाद भी शुक्रवार को ठंड के बाद भी नगर निगम को अलाव जलाने की जरूरत महसूस नहीं हुई। नगर निगम ने शहर में 20 स्थान अलाव के लिए चिन्हित किए हैं लेकिन शुक्रवार को अलाव नहीं जले। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन का कहना है कि शनिवार को मंगलपड़ाव और बस अड्डे पर अलाव जलाए जाएंगे।
रैनबसेरे में लटका मिला ताला
गुरुवार को देर रात सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन व रैनबसेरा प्रभारी आईपी पंत ने राजपुरा रैनबसेरे पर छापा मारा। रैनबसेरे के गेट पर ताला लटका मिला। जबकि संचालन करने वाली संस्था का कर्मचारी अंदर सोता हुआ मिला। भसीन ने कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही संस्था को पूरी रात रैनबसेरे को खुला रखने के निर्देश दिए।
