देहरादून: पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पति गिरफ्तार
देहरादून, अमृत विचार। मसूरी में पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार नगर पालिका क्वार्टर किंक्रेग मसूरी निवासी शिवम कोहली ने तहरीर में बताया कि उसके पिता वीरेंद्र कोहली ने मां सुशीला देवी को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। इस हादसे में …
देहरादून, अमृत विचार। मसूरी में पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार नगर पालिका क्वार्टर किंक्रेग मसूरी निवासी शिवम कोहली ने तहरीर में बताया कि उसके पिता वीरेंद्र कोहली ने मां सुशीला देवी को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की। इस हादसे में सुशीला देवी झुलस गईं। उन्हें उप जिला चिकित्सालय मसूरी में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी वीरेंद्र कोहली के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
