कानपुर: पुलिस की सक्रियता से हुआ महिला हत्या कांड का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार
घाटमपुर/कानपुर। थाना सजेती के गांव बम्हौरी में दिनांक 30 अक्टूबर 2021 की रात्रि को घटित महिला की हत्या में चल रहे सजेती पुलिस ने आज दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 30 अक्टूबर को बम्हौरी निवासी मृतक श्यामकली पत्नी प्रभु दयाल खुटार की हत्या उसके ही चचेरे भाई …
घाटमपुर/कानपुर। थाना सजेती के गांव बम्हौरी में दिनांक 30 अक्टूबर 2021 की रात्रि को घटित महिला की हत्या में चल रहे सजेती पुलिस ने आज दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 30 अक्टूबर को बम्हौरी निवासी मृतक श्यामकली पत्नी प्रभु दयाल खुटार की हत्या उसके ही चचेरे भाई अमन पुत्र भइयालाल कुटार उम्र लगभग 15 वर्ष व साथी जीतू उर्फ उमेश कुमार पुत्र शिवराम कुटार उम्र लगभग 24 वर्ष ने की थी। शुक्रवार को सजेती थानाध्यक्ष नीरज बाबू ने दोनों अभियुक्तों को पकड़कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए जेल भेजा है।
पकड़े गए आरोपियों में अमन कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी जीतू ने नशे की हालत में मृतक अपनी चाची से पैसे को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें उसने पास रखी हुई साबर से चाची के ऊपर दो-तीन बार वार किया था। जिससे मौके पर ही श्यामकली की मौत हो गई। साथ ही मुझे भी धमकी दी थी। कि अगर किसी को बताओगे तो तुझे भी मार डालूंगा। डर की वजह से हम दोनों लोग वहां से भाग गए थे। उनके पास रखा जेवर एक जोड़ी कान के झाले सोने की एक पायल चांदी की वजन 150 ग्राम व एक कमरबंद पेटी चांदी की वजन 150 ग्राम पूरा सामान लेकर वहां से भाग निकले थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपित जीतू ने घर के बाहर कंडे व करबी के ढेर में छिपाकर जेवर रखी थी। वहीं दूसरे आरोपी अमन ने घर के बाहर जमीन के अंदर जेवर दबा कर रखी थी। हत्यारों को शक था कि अगर कहीं जेवर बेंचते हैं। तो हम लोग पकड़े जाएंगे। इसलिए उन दोनों ने जेवर छिपाकर रख्खी थी। सजेती थानाध्यक्ष नीरज बाबू नीरज बाबू ने बताया कि आरोपितो ने अपनी चाची की पैसों के लेनदेन के चलते हत्या की थी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के लिए दस खिलाड़ियों का चयन
