18वां रामेश्वरम हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार द प्रिंट की प्रमुख संवाददाता तनुश्री पांडे को दिया गया
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी महानगर के प्रतिष्ठित पत्रकार और समाजसेवी स्वर्गीय दयाल त्रिपाठी की स्मृति में दिये जाने वाले रामेश्वर हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार, वर्ष 2021 के लिए द प्रिंट की प्रमुख संवाददाता तनुश्री पांडे को दिया गया है। रामेश्वरम् संस्थान, झांसी के अध्यक्ष डॉ सुधांशु त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2021 के …
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी महानगर के प्रतिष्ठित पत्रकार और समाजसेवी स्वर्गीय दयाल त्रिपाठी की स्मृति में दिये जाने वाले रामेश्वर हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार, वर्ष 2021 के लिए द प्रिंट की प्रमुख संवाददाता तनुश्री पांडे को दिया गया है।
रामेश्वरम् संस्थान, झांसी के अध्यक्ष डॉ सुधांशु त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2021 के लिए निर्णायक समिति ने राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया के कई ग्रुपों के साथ काम कर चुकी और द प्रिंट की प्रमुख संवाददाता तनुश्री पांडे को चयनित किया है। तनुश्री ने कोरोना काल की दूसरी लहर के दौरान बाल मजदूरी और अन्य जन समस्याओं पर बेहतरीन रिपोर्टिंग की।
इन्हीं रिपोर्टस को ध्यान में रखकर उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया। वे देश के सभी ज्वलंत मसलों पर लगातार बेबाक रिपोर्टिंग करती रही हैं। पुरस्कार के तहत 11 हजार का नगर पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।
झांसी रेलवे चिकित्सालय में शुरू हुई आरटी-पीसीआर जांच
उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल रेलवे चिकित्सालय में ट्रूनेट मशीन के चालू होने के साथ ही कोरोना मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा प्रारंभ हो गयी है। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि ट्रूनेट मशीन के शुरू होने से कोरोना मरीजों की आरटीपीसीआर जांच के लिए रेलवे चिकित्सालय की मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल पर निर्भरता खत्म हो गयी है। अभी तक मरीजों की यह जांच के लिए रेलवे चिकित्सालय या मेडिकल कॉलेज भेजी जाती थी। जिसके कारण रिपोर्ट आने में काफी समय लगता था। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
