बरेली: पत्नी ने बेच दिया बच्चा, एक साल बाद पता चला पति को
बरेली, अमृत विचार। विवाद के बाद एक साल से अलग रह रही पत्नी ने अपने बेटे को बेच दिया और खुद किसी और के साथ रह रही है। बच्चे की जान को खतरा जताते हुए युवक ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। किला थाना क्षेत्र के कटघर निवासी सचिन श्रीवास्तव ने …
बरेली, अमृत विचार। विवाद के बाद एक साल से अलग रह रही पत्नी ने अपने बेटे को बेच दिया और खुद किसी और के साथ रह रही है। बच्चे की जान को खतरा जताते हुए युवक ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
किला थाना क्षेत्र के कटघर निवासी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि वह शादी समारोह आदि में खाना बनाने का काम करता है। चार साल पहले उनकी शादी सीबीगंज क्षेत्र निवासी एक महिला से हुई थी। बताया कि एक साल पहले किसी वजह से दोनों अलग-अलग रहने लगे। उसी समय वह रुद्रपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करने लगा था।
काफी दिनों तक पत्नी के वापस न लौटने पर वह रुद्रपुर से वापस आया और पत्नी को बुलाने के लिए 12 दिसंबर को वह पत्नी की मौसी के घर पहुंचा, जहां उसे पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने की बात पता चली। सचिन ने बताया कि जिस व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी रह रही है वह चौपुला स्थित एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है। बच्चे की तबियत खराब होने के दौरान उसी अस्पताल में बच्चे का इलाज कराया था, तभी उसकी पत्नी की मुलाकात कर्मचारी से हुई थी।
युवक का आरोप है कि जब वह अस्पताल कर्मचारी के पास पहुंचा तो उसने बच्चे को बेचने की बात कही और धमकाना शुरू कर दिया। मौके पर भीड़ बढ़ती देख अस्पताल कर्मचारी मौके से फरार हो गया। वहीं बच्चे की जान को खतरा जताते हुए पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
