बरेली: गोलगप्पा कारोबारी की मौत के तीन माह बाद पत्नी समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गोलगप्पा कारोबारी की मौत के तीन माह बाद प्रेमनगर पुलिस ने कारोबारी की पत्नी और सालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कारोबारी की मौत के बाद प्रेमनगर पुलिस से लेकर अधिकारियों से शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने कोर्ट की शरण ली, तब पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। गोलगप्पा कारोबारी की मौत के तीन माह बाद प्रेमनगर पुलिस ने कारोबारी की पत्नी और सालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कारोबारी की मौत के बाद प्रेमनगर पुलिस से लेकर अधिकारियों से शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने कोर्ट की शरण ली, तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

शाहजहांपुर के तिलहर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि नौ साल पहले उनके भाई संजीव की शादी प्रेमनगर के भूड़ों की रहने वाली गीता से हुई थी। 6 सितंबर को गीता ने ननद वीना को फोन करके संजीव के सीढ़ियों से गिरकर चोटिल होने की सूचना दी थी। कुछ देर बाद जब वीना और उनका भाई वहां पहुंचा तो संजीव चोटिल हालत में जमीन पर पड़े हुए थे। जिन्हें लेकर वीना जिला अस्पताल पहुंची जहां संजीव को मृत घोषित कर दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में अंदरूनी चोट लगने की वजह से मौत की पुष्टि हुई थी। साथ ही शराब पीने से लीवर खराब होने की बात भी सामने आई थी। वहीं प्रमोद का आरोप है कि गीता ने भाई नन्हें, रामबहादुर, छोटे व पिंकू के साथ मिलकर संजीव की पिटाई की और उसकी हत्या कर दी। कई बार परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उन्होंने एडीजी और एसएसपी से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं प्रेमनगर पुलिस ने भी शराब के नशे में गिरने से चोट लगने से मौत की बात कहते हुए मामला रफा-दफा कर दिया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष द्वारा न्यायालय में शिकायत की गई। कोर्ट के आदेश के पर प्रेमनगर पुलिस ने मामले में कारोबारी की पत्नी व उनके भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार