केरल: पंचायल कार्यालय में आग लगाकर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, एक व्यक्ति की मौत
कोझीकोड, केरल। केरल में कोझीकोड जिले की एक ग्राम पंचायत कार्यालय में 22 वर्षीय महिला को आग लगाने के बाद आत्महत्या की कोशिश करने वाले व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गयी। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। थिक्कोडी के रहने वाले नंदकुमार (26) का अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह गंभीर रूप …
कोझीकोड, केरल। केरल में कोझीकोड जिले की एक ग्राम पंचायत कार्यालय में 22 वर्षीय महिला को आग लगाने के बाद आत्महत्या की कोशिश करने वाले व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गयी। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। थिक्कोडी के रहने वाले नंदकुमार (26) का अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह गंभीर रूप से झुलस गया था।
उसने महिला पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के तुरंत बाद नंदकुमार ने भी खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी।
कम्प्यूटर विज्ञान में परास्नातक महिला महज चार दिन पहले ही पंचायत कार्यालय में परियोजना सहायक के पद पर तैनात हुई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों एक ही जगह के रहने वाले थे और ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ वक्त से एक-दूसरे को जानते थे।
यह भी पढ़े-
सिंगापुर: घरेलू सहायिका से दुर्व्यवहार पर भारतीय मूल के दंपत्ति को कारावास
